बिहार

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, हस्ताक्षर अभियान तेज : मनोज सोनी

अररिया, रंजीत ठाकुर। गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण, पालन-पोषण एवं सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की तैयारी को लेकर रविवार को फारबिसगंज के पटेल चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने की। उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर अभियान का दूसरा चरण पूरे अररिया जिले में शुरू हो चुका है। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे तथा गौ माता के संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर एकत्र करेंगे।

Advertisements
Ad 1

मनोज सोनी ने कहा कि आगामी 27 जून को हस्ताक्षर अभियान के तहत एकत्रित हस्ताक्षरों की प्रति एवं मांग पत्र अररिया के जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 2100 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सनातनी परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गौ रक्षक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अभियान की जानकारी देंगे तथा उनकी सहमति प्राप्त कर हस्ताक्षर करवाएंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और गौ संरक्षण के लिए समर्थन देने की अपील की। बैठक में पूर्व नगर संयोजक अभिषेक शाह, संजीव कुमार रजक, अंकित गुप्ता, विश्वजीत कुमार, बबलू शाह, अमन मरिक, चंदन कुमार, सत्यम झा, टुनटुन शाह, सुमित मेहता, समीर आर्य, पिंटू सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

error: