बिहार

बीमार पशुओं तथा मानव का सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एसएसबी डॉ० द्वारा निःशुल्क इलाज कर दवाइयां दी गई

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज सीमा क्षेत्र के एसएसबी 56 वीं वाहिनी फुलकाहा बीओपी के इंस्पेक्टर जयशंकर पांडेय के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आज गुरुवार 4 मार्च 2021, को मध्य विद्यालय मानिकपुर के प्रांगण में एक दिवसीय शिविर लगाकर करीब एक सौ मानव तथा 150 बीमार पशुओं का इलाज कर निःशुल्क दवाएं भी दी गई।
इस कैम्प में आये डिप्टी कमांडेंट पशु चिकित्सक डॉ जयंता,मुख्य आरक्षी पशु चिकित्सक पिंकू मौर्य,आरक्षी पशु चिकित्सक शिवशंकर आदि ने बीमार पशुओं की जांच कर निःशुल्क दवाएं दी। इससे पशुपालकों में काफी हर्ष देखा गया। वहीं पशुपालकों ने एसएसबी जवानों को इस नेक कार्य के लिये धन्यवाद दिया। तो वहीं नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत मानव चिकित्सक कमांडेंट डॉक्टर के.एम.थोरे के द्वारा जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरण किया गया.

वहीं इस अभियान में फुलकाहा एसएसबी केम्प से इंस्पेक्टर जयशंकर पांडेय,उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह,हवलदार शम्भूनाथ यादव,आरक्षी प्रतीक सिंह,प्रेमचंद,गगनदीप,के हितेश भाई,स्याम सिंह, आदि मौजूद थे. बताते चलें कि एसएसबी के ये जवान जहाँ दिन-रात भारतीय सरहद की सुरक्षा में लगे रहते हैं,तो वहीं कई प्रकार के सामाजिक एवं जनहित के कार्य भी पूरे उत्साह से करते हैं।इस प्रकार जवानों द्वारा किये गये सामाजिक कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव