बिहार

दानापुर में दो तस्कर गिरफ्तार, 25 पुड़िया स्मैक और नकद बरामद

फुलवारीशरीफ, अजित। शाहपुर पुलिस ने अकलुचक इलाके में स्मैक तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 25 पुड़िया स्मैक, 16,020 रुपए नकद और एक ऑटो बरामद किया है। हालांकि, दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

छापेमारी के दौरान मचा हड़कंप


दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अकलुचक में फ्लिपकार्ट गोदाम के पास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही चार युवक ऑटो से भागने लगे, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरीशंकर और उपेंद्र कुमार नामक दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी:

गौरीशंकर के पास से 15 पुड़िया स्मैक और 10,020 रुपए मिले।

Advertisements
Ad 1

उपेन्द्र कुमार के पास से 10 पुड़िया स्मैक, 6,000 रुपए और एक मोबाइल बरामद हुआ।

कुल स्मैक का वजन 3.5 ग्राम बताया जा रहा है।

फरार तस्करों की तलाश जारी


फरार हुए मुबारकपुर कृषि फार्म निवासी शाका उर्फ जीतू प्रसाद और मठियापुर निवासी बौआ की पहचान कर ली गई है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, गिरफ्तार तस्करों का अपराध इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करी पर अंकुश लगेगा और अवैध कारोबार करने वालों में डर बढ़ेगा।

Related posts

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

error: