बिहार

वक्फ बोर्ड बिल का विरोध, नीतीश कुमार के दावत-ए-इफ्तार का बहिष्कार

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) : केंद्र सरकार के वक्फ बोर्ड विधेयक का विरोध तेज होता जा रहा है। बिहार में मुस्लिम संगठनों ने इस बिल के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार का आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम संगठनों ने बहिष्कार कर दिया है.

इमारत-ए-शरिया के नाजिम मुफ्ती मोहम्मद सईदुर रहमान कासमी ने कहा कि यह विधेयक शरीयत के खिलाफ है और इससे वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा बढ़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू इस बिल का समर्थन कर रही है, जिससे मुस्लिम समुदाय नाराज है.

मुस्लिम संगठनों ने घोषणा की है कि वे 26 मार्च को पटना के गर्दनीबाग में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस धरने में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई मुस्लिम संगठन शामिल होंगे. उनका कहना है कि जब तक नीतीश कुमार वक्फ बोर्ड बिल का समर्थन बंद नहीं करते, कोई समझौता नहीं होगा।

Related posts

मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; तीन वाहन फूंके

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे