बिहार

मध्य विद्यालय नवाबगंज में लगे दो चापाकल असामाजिक तत्वों ने तोड़ा दिया

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय नवाबगंज में कुछ असामाजिक शरारती  लोगों ने शुक्रवार की देर रात विद्यालय परिसर में लगे दो चापाकल को तोड़ दिया है। जिससे आज शनिवार को बच्चों का एमडीएम नहीं बना है। इस बाबत प्रधानाध्यपिका सुनीता माला ने  बताई की यह जानकारी तब मिली जब और दिन की भांति आज सुबह आठ बजे विद्यालय खोलें।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने समाचार संकलन के दौरान समय करीब 9:45 बजे बताई की इस तरह की घटना पूर्व में भी शरारती तत्वों के द्वारा किया गया था। जिसका लिखित आवेदन  फुलकाहा थाना पुलिस को दिए हुए थे। फिर शुक्रवार की रात को चापाकल  तोड़ देना बच्चों व शिक्षकों को आहत पहुंचाने वाली घटना है। वहीं मौके पर उपस्थित  रसोईया ने बताई  विद्यालय के आसपास के ही शरारती लोग हैं जो ऐसा करते हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Related posts

अपहृत युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर गोलियों की बौछार, प्रभारी थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल!

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

error: