बिहार

डीएम शेखर आनंद ने सुनी जनता की समस्याएं, जनता दरबार में आए 59 आवेदन

शेखपुरा, उमेश कुमार : आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया।

59 शिकायतें आईं, डीएम ने खुद सुनीं हर समस्या

डीएम शेखर आनंद ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी 59 परिवादियों को एक-एक कर बुलाया और आत्मीयता से उनकी समस्याएं सुनीं।

किन मुद्दों पर आए आवेदन?

जनता दरबार में मुख्य रूप से ये मामले सामने आए:

Advertisements
Ad 1
  • भूमि विवाद और जमीन मापी
  • पेयजल आपूर्ति की समस्या
  • बिजली बिल में गड़बड़ी
  • बैंक से लोन दिलाने की मांग
  • कुआं मरम्मत, आवास योजना का लाभ
  • राशन कार्ड बनवाने, FIR दर्ज कराने
  • माता-पिता का भरण-पोषण करवाने से जुड़े मामले

डीएम का सख्त निर्देश

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत जांच कर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य जनता को ससमय न्याय और सुविधा देना है। किसी भी परिवादी को जायज मांगों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।”

कौन रहे मौजूद

जनता दरबार में अपर समाहर्ता श्री धर्मेन्द्र कुमार और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

error: