बिहार

संविधान के मूल्यों का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे, निकाली प्रभात फेरी

अररिया, रंजीत ठाकुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय घीवहा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों की सहभागिता में प्रभात फेरी निकाली गई। गाजे-बाजे और संविधान से जुड़े नारों के साथ प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर पोषक क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरी।

प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। बच्चों के नारों से क्षेत्र में संविधान दिवस का संदेश गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक भावना और जिम्मेदार नागरिक बनने की समझ विकसित करना था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, समानता, भाईचारे और जिम्मेदारी की भावना अपनाकर एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सचिन कुमार रजक, प्रभात कुमार प्रवीण, विजय कुमार, जुलकर नैन, अनुपम ऋषिदेव, रंजन कुमार सहित विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष फूलन देवी, सचिव मीरा रानी दास एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

बिहार के पहले स्किन बैंक की स्थापना को मंजूरी, एम्स पटना को मिलेंगे 3.07 करोड़ रुपये

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, एम्स पटना में गूंजा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का संदेश

केएचपीटी द्वारा पूर्णिया के कृत्यानन्द नगर में सीएचओ एवं एएनएम का टीबी कार्यक्रम पर उन्मुखीकरण कार्यशाला किया गया आयोजित