बिहार

केएचपीटी द्वारा पूर्णिया के कृत्यानन्द नगर में सीएचओ एवं एएनएम का टीबी कार्यक्रम पर उन्मुखीकरण कार्यशाला किया गया आयोजित

पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले के कृत्यानन्द नगर प्रखंड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भास्कर प्रसाद की अध्यक्षता में कृत्यानन्द प्रखंड अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHOs)/एएनएम के लिए टीबी कार्यक्रम पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संचारी रोग पदाधिकारी (यक्ष्मा), पूर्णिया डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में केचपीटी (कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट) के जिला प्रमुख मोहम्मद मासूम रजा द्वारा किया गया। कार्यशाला में जिला स्तर से डीपीएस पूर्णिया राजेश शर्मा, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विभव कुमार, एसटीएस स्वेता कुमारी ने भी भाग लिया। कार्यशाला के दौरान टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में टीबी चैंपियंस की महत्वपूर्ण भूमिका, सामुदायिक स्तर पर उनकी सहभागिता तथा टीबी मरीजों को जागरूक करने एवं सहयोग प्रदान करने में उनसे प्रभावी समर्थन प्राप्त करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डीपीएस पूर्णिया राजेश शर्मा द्वारा टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) एवं डिफरेंशिएटेड टीबी केयर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करते हुए टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को गति प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के उक्त अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विभव कुमार, एसटीएस स्वेता कुमारी के साथ साथ हेल्थ वैलनेस के प्रभारी एएनएम सहित प्रखंड के सभी सीएचओ उपस्थित रहे। इस दौरान टीबी चैंपियंस की गतिविधियों से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी के प्रति संवेदनशील एवं जोखिमग्रस्त आबादी (TB Vulnerable Population) की पहचान कर उनकी स्क्रीनिंग एवं निक्षय पोर्टल पर नामांकन (Enrollment) सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया।

Related posts

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

बिहार के पहले स्किन बैंक की स्थापना को मंजूरी, एम्स पटना को मिलेंगे 3.07 करोड़ रुपये

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, एम्स पटना में गूंजा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का संदेश