बिहार

आज का पौधा, कल का पर्यावरण प्रहरी : रूप नारायण मेहता

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) रोट्रैक्ट क्लब ऑफ पटना सिटी (RID 3250) द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए शुक्रवार को “ट्री प्लांटेशन ड्राइव” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Rose-Vale Oxbridge School, कोटगुश्थ चौकी, पटना सिटी परिसर में संपन्न हुआ। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरणीय असंतुलन को ध्यान में रखते हुए हरियाली को बढ़ावा देना, ऑक्सीजन स्तर में सुधार लाना और प्रकृति से लोगों को जोड़ना रहा।कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ स्कूल के विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने बच्चों और आमजन के बीच पौधारोपण के प्रति जागरूकता फैलाते हुए कहा, आज का पौधा, कल का पर्यावरण प्रहरी है। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर रोट्रैक्टर राहुल राज सिंह ने अध्यक्षता की, जबकि संयोजन की भूमिका रोटेरियन रव्यांशु प्रीत ने निभाई। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में शामिल रहे रोट्रैक्टर मंजीत राज (सचिव), रोटेरियन रवि शंकर प्रीत (रोट्रैक्ट चेयरमैन – RCC), रो. उत्कर्ष दीप, रो. डॉ. ब्रिज मोहन प्रसाद (अध्यक्ष – रोटरी पटना सिटी), रो. अमित आनंद, रो. कवि सैनी, हर्षित और सिद्धांत। इन सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपना सामाजिक दायित्व निभाने का संदेश दिया।

रोट्रैक्ट चेयरमैन रवि शंकर प्रीत ने कहा, यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो हमारा शहर हरियाली की मिसाल बन सकता है। विद्यालय के बच्चों को भी पौधों के महत्व और पर्यावरणीय संतुलन पर संक्षिप्त भाषणों व प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षित किया गया। रोट्रैक्ट क्लब ऑफ पटना सिटी का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा वातावरण देने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम के रूप में सराहा जा रहा है।

Related posts

विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के द्वारा महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर जानकारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना सिटी इप्टा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित

जहानाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘पिंक गाड़ी’ का शुभारंभ

error: