बिहार

50 पोल बिजली खंभों से तार काट ले गए चोर

अररिया, रंजीत ठाकुर : भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के मल्लाह टोला जेबीसी नहर के बगल से बीते शुक्रवार की रात्रि को 11 हजार वोल्ट के 50 बिजली खंभों से अज्ञात चोरों ने तार चुरा लिया। बिजली तार चोरी होने के कारण विभागीय अधिकारियों तथा कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाबत विद्युत विभाग के प्रभारी कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार ने भरगामा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है।

Advertisements
Ad 1

आवेदन में कहा गया है कि 1.95 सर्किट मीटर में लगे 50 बिजली खंभे से 11 हजार वोल्ट बिजली का तार काट लिया गया है। जिससे लगभग सैकड़ो से अधिक उपभोक्ताओं को कृषि कार्य करने में असुविधा हो गई है। वहीं दर्जनों किसानों ने बताया कि खेत तक बिजली पहुंचने से कम खर्च में सिचाई हो जाती थी,लेकिन अज्ञात चोरों के द्वारा तार काट लेने के कारण यहां के किसानों को धान की रोपाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक थानाध्यक्ष के समक्ष लिखित आवेदन नहीं पहुंच पाया था। इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

रेल हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पारस हेल्थ पटना में मिला नया जीवन

साले पर बहनोई की बेरहमी से पिटाई का आरोप

मॉक ड्रिल : पटना मेट्रो स्टेशन पर ‘आतंकियों’ का हमला, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

error: