उत्तरप्रदेश

चोरी कर बछिया ले जाते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

बलिया(संजय कुमार तिवारी): बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के परिखरा नई बस्ती से चोरों ने संजय कुमार सिंह पुत्र नर्वदेश्वर सिंह का 3 वर्ष का साहिवाल गाभिन बछिया शुक्रवार- शनिवार की रात खोल ले गए ।पीड़ित ने इसकी तहरीर बांसडीह रोड थाना में दे दी है ।पुलिस तहरीर को लेकर मामले की छानबीन में लगी हुई है । पीड़ित संजय कुमार सिंह के अनुसार अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ है।संजय कुमार सिंह पुत्र नर्वदेश्वर सिंह निवासी परिखरा नई बस्ती ,पोस्ट तिखमपुर ,थाना बांसडीह रोड ,जनपद बलिया मूल निवासी रोहुंआ थाना बांसडीह रोड बलिया प्रतिदिन की भांति परिखरा अपने आवास के बाहर बछिया बांधकर सोने चले गए ।रात में चोरों ने उनकी बछिया खोल ली ।सुबह उनकी नींद खुली तो दरवाजे से गायब बछिया देखकर वह अवाक रह गए ।उनके घर के बगल में भानु प्रताप सिंह के सीसीटीवी कैमरा को जब खंगाला गया तो 12:56 बजे रात्रि में तीन युवक बछिया को लेकर जाते हुए सीसी टीवी में दिखाई दे रहे हैं ।पीड़ित संजय सिंह पूर्व सांसद भरत सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

error: