बिहार

स्पेशल कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में दोषी करार देते हुए अभियुक्त को दोषी करार दिया

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): व्यवहार न्यायालय के एडिजे सह स्पेशल पोक्सो कोर्ट ब्रजेश कुमार पाठक ने नरारी कला खुर्द थाना कांड संख्या 14/19 ,जी आर 87619 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए एकमात्र अभियुक्त अरुणजय कुमार खैरा नरारीकला को नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप करने आरोपी ठहराया है स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता ने बताया कि आज निर्णय पर अभियुक्त को भादंवि धारा 366 ए,376 और 04 पोक्सो एक्ट में दोषी करार देते हुए बंधपत्र विखंडित कर जेल भेज दिया गया है

Advertisements
Ad 1

सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई के तिथि 27/03/23 निर्धारित किया गया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी पीड़िता के माता ने 20/05/19 को दर्ज कराई थी जिसमें कहा था कि 17/05/22 को नाबालिग लड़की जरूरी काम से बारूण बाजार गई थी तो अभियुक्त ने बहला फुसलाकर कर अपहरण कर अपने साथ ले गया जो प्राथमिकी दर्ज करने तक नहीं मिली थी, प्राथमिकी दर्ज होते ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया था और पीड़िता को बरामद किया गया था, अभियोजन की ओर से डां मणी कुमारी,आई ओ विरेन्द्र कुमार सिंह सहित कुल सात गवाहों ने गवाही दी थी, घटना के चार साल बाद 27/03/23
को अभियुक्त को सज़ा सुनाई जाएगी। यह वरीय अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने दी है।

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: