बिहार

बस से कुचला बच्चा के परिजनों ने बिहार शरीफ अस्पातल चौक पर शव रख किया रोड जाम

नालंदा(राकेश): बिहार शरीफ सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगल कुआं के समीप शनिवार की शाम बस से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई थी। रविवार को परिजनों ने मुआवजा की मांग करते हुए शव को शहर के हृदयस्थली अस्पताल चौक पर रखकर जाम लगा दिया। जाम से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मृतक पटना जिला के अथमलगोला निवासी सुधांशु कुमार का 8 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार है। बालक जलालपुर में फुआ के घर रहकर पढ़ाई करता था। शाम में पैदल घर लौटने के दौरान उसे बस ने कुचल दिया। आक्रोशितों ने खदेड़कर बस को पैला पोखर के समीप पकड़ लिया। हालांकि, चालक भाग गया। सड़क जाम की सूचना पाकर सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी, नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को समझाने में जुटे है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मंत्री नंदकिशोर राम की दलित राजनीति कार्ड की नैरेटिव का पोल खुल गया; जबकि पहले से ही 21 हार्डिंग रोड में उन्हें आवास आवंटित कर दिया गया था : एजाज अहमद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वाल्मीकिनगर में कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण

गोली मारकर युवक की हत्या, भूमि विवाद का आरोप

error: