क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना में एक महिला को साधु ने लूट लिया, अबतक नही हुई कोई कार्रवाई!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र निवासी महिला पूजा देवी से करीब लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। जहां एक साधु ने महिला से सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया है। जिसका रिपोर्ट थाना में दर्ज करा दिया गया हैं।

Advertisements
Ad 1

यह पूरा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहा गली का हैं। घटना के सम्बंध में पीड़ित महिला ने बताया कि एक साधु जो मेरा मोबाइल नम्बर ले लिया और लगातार अपने जाल में फंसाता रहा और एक दिन साधु घर आ पहुंचा और जब देखा कि घर मे कोई नही है तो इसी मौका का फायदा उठाकर महिला के ऊपर कुछ छिड़ककर किया जिससे वे बेहोश हो गई। जिसके बाद साधु ने बक्से में रखे लाखों के जवेरात लेकर फरार हो गया। जब महिला की आखँ खुली तो उसने देखा की बक्श में रखा सामान गायब है। जिसके बाद महिला ने थाना में मामला दर्ज करवाया। लेकिन थाना सिर्फ महिला को आश्वासन ही दे रही है। महिला ने साफ तौर पर आरोप लगाया ही कि थाना चाहे तो उस साधु को पकड़ सकती। उस ठग साधु का फोन नंबर लगातार चालू है लेकिन पुलिस अबतक कोई कार्रवाई नही की हैं। साधु कामख्या का बताया जा रहा है।

Related posts

14 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, वर्चुअल संबोधन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक, 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल लागू करने का निर्देश

जेपी सेनानी द्वारा आपातकाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया

error: