बिहार

युवक ने किया खुदकुशी डिप्रेशन में चल रहा था!

नालंदा(राकेश): अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शनिवार की रात एक युवक ने फंदे से लटक खुदकुशी कर लिया। मृतक विमल प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार है। घटना का खुलासा बीती रात हुआ जब परिजन पटना से घर शेरपुर लौटे। जिसके बाद उन्होंने देखा कि युवक कमरे के पंखा के सहारे लटका हुआ था। युवक को छोड़ पूरा परिवार पिछले 2 दिनों से पटना में रह रहा था।मृतक का पिता बिमल प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। पिछले 2 दिनों से सपरिवार पुत्र के अलावे पटना चले गए थे। वापस आया तो देखा की बेटा फंदे से लटका हुआ था। खुदकुशी की सूचना पर पहुँची अस्थावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष सोएब अख्तर ने बताया कि पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। मृतक के पिता ने बताया है कि उनके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं था |

Advertisements
Ad 1

Related posts

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 87 लीटर नेपाली शराब, 68 पुड़िया स्मैक व चोरी की बाइक बरामद!

जीजस एंड मेरी एकैडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे सीएम, की पूजा-अर्चना, विश्व शांति की कामना

error: