बिहार

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को निजी कंपनियों के माध्यम से चलाने के लिए राज्य सरकार बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) अधिनियम 1985 की धारा 3 में संशोधन करेगी। इसके लिए बुधवार को सरकार ने कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दिया।

Advertisements
Ad 1

गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार बिहार में राज्य सरकार द्वारा जब चीनी मिलों का अधिग्रहण किया जा रहा था उस समय बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) अधिनियम 1985 लागू किया गया था। ताकि अधिग्रहण होने वाली चीनी मिलों को राज्य सरकार ही चलाएगी। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी चीनी मिलें धीरे-धीरे बंद हो गई। राज्य सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिलों को पुन: चालू कराने का निर्णय लिया है, लेकिन उक्त अधिनियम के कारण बंद पड़ी चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं को देने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसको देखते हुए बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) अधिनियम 1985 की धारा-3 की उपधारा-2 में संशोधन किया जाएगा। राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इसकी स्वीकृति प्रदान कर दिया है। इस अधिनियम के संशोधन होने से कोई भी निजी कंपनी, राज्य संपोषित संस्था, सहकारी संस्था या अन्य विभाग को बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने के लिए दिया जा सकता है।

Related posts

मक्का बर्बाद, खेत खाली हो गए, लेकिन किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में “संडे ऑन साइकल रैली” का आयोजन

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 127.08 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार!

error: