बिहार

एफडीडीआई पटना में आयोजित हुआ “सावित्रीबाई फुले शिक्षा ज्योति सम्मान समारोह–2026”

बिहटा, (न्यूज़ क्राइम 24) रविवार को एफडीआई बिहटा परिसर में “सावित्रीबाई फुले शिक्षा ज्योति सम्मान समारोह–2026” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आचार्य डॉ. मुन्ना प्रसाद के संयोजन में अंगला पड़ाव, बिहार एवं एफडीडीआई पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, साहित्य, प्रशासन, न्यायिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. सुनील कुमार (उप सचिव, भूमि एवं राजस्व विभाग), निशांत गौरव (पुलिस उपाधीक्षक, SIT मुजफ्फरपुर), उषा सिन्हा (सीनियर एडवोकेट, पटना हाई कोर्ट), प्रो. संतोष कुमार (IIT पटना), प्रो. नित्यानंद मौर्य (NIT पटना), गौरव प्रकाश (उद्यमी), कमल प्रसाद बौद्ध (डीन, पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी), नीरज कुमार (निदेशक, FDDI बिहटा) एवं नागमणि कुशवाहा (रा.अ. युवा कुशवाहा महासभा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। इसके उपरांत सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंचासीन अतिथियों का स्वागत आचार्य डॉ. मुन्ना प्रसाद द्वारा गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

Advertisements
Ad 1

एफडीडीआई पटना के निदेशक नीरज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक आचार्य डॉ. मुन्ना प्रसाद ने सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। समारोह के दौरान शिक्षा, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से शिक्षा, समाज एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र एवं गौतम अधिकारी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन गौतम अधिकारी ने किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related posts

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 127.08 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार!

आईआईटी पटना में “युवा संगम फेज़-6” का भव्य शुभारंभ

पटना में गूंजा AI का भविष्य, ‘बिहार AI समिट 2026’ का भव्य समापन

error: