बिहार

शिक्षक दिवस एक प्रेमा लोक मिशन स्कूल में गुरु छात्र छात्राओं के बीच हुआ प्रेम-संवाद

फुलवारी शरीफ, अजीत। मंगलवार को प्रेमालोक मिशन स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन के साथ ही गुरु छात्र छात्राओं के बीच प्रेम संवाद भी हुआ. बच्चों ने इस अवसर पर मनमोहक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति कर गुरु महिमा की बरसात कर दी. विद्यालय के संस्थापक गुरूदेव श्री प्रेम जी ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायी शब्दों से बच्चों को उत्साहित किया . साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को पार्यावरण के प्रति भी जागरूक किया.

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. साधना कुमारी शर्मा, उप प्राचार्या डॉ. चाँदनी सिंह एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे. सभी ने बच्चों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया.कार्यक्रम में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधिका अर्चना कुमारी ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया.

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित