उत्तरप्रदेश

छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता रैली

बलिया(संजय कुमार तिवारी): राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया । रैली को कुबेर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0अश्वनी कुमार पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।यह रैली महाविद्यालय से निकलकर भीमपुरा नंबर 1 चौहान बस्ती ,सिकरिया तथा अनेक स्थानों से होते हुए पुनः महाविद्यालय प्रांगण में लौटी ।छात्र-छात्राओ ने नारों का प्रयोग करते हुए लोगो को जागरूक किया ।जिसमें ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘चाचा चाची मत घबराना, वोट देने जरूर जाना’ इत्यादि नारों का प्रयोग करते हुए सभी विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों ने लोगों से एक जागरूक मतदाता बनने की अपील की और कहा कि देश के विकास में योगदान करने के लिए मतदान अवश्य करें।

Advertisements
Ad 1

इस रैली में महाविद्यालय के दोनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अमरनाथ सिंह एवं दीपिका सिंह के अतिरिक्त मनीष सिंह, विजय शंकर ,आनंद कुमार, शिव बचन, बृजेश कुमार, संतलाल ,रिंकू सिंह ,शालिनी सिंह एवं ज्ञान प्रकाश इत्यादि लोगों ने भाग लिया।

Related posts

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

मुंडन संस्कार के दौरान दो युवक और दो युवतियों की डूबने से चार की हुई मौत!

error: