क्राइमबिहार

एसएसबी जवानों ने नेपाल ले जा रहे हरा मिर्च को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी फुलकाहा बीओपी के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर जवानों ने तस्करी कर नेपाल ले जा रहे 520 किलो हरी मिर्च सहित तीन बाइक को जप्त कर लिया।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत कैंप प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मिली गुप्त सूचना पर बॉर्डर पिलर संख्या 189/2 से करीब 300 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में बाइक पर बोरी लदा देख उसे रोककर तलाशी ली , तो 520 किलोग्राम हरी मिर्च पाया गया,जिसे जप्त कर कैम्प लाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एएसआई बालक राम कर रहे थे। जप्त किए गए सामग्रियों की कागजी कार्रवाई करते हुए एसएसबी जवानों ने आज शुक्रवार को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया।

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: