बिहार

एसएसबी जवानों ने नेपाल से ला रहे 514 किलो पॉपकॉर्न एवं दो साइकिल किया जप्त!


अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने गुरुवार की देर रात नाका ड्यूटी के दौरान नेपाल से चोरी छिपे ला रहे 20 बोरा पॉपकॉर्न सहित दो साइकिल को किया जप्त। यह कार्रवाई सीमा पिलर संख्या-289/02 मानिकपुर गांव के समीप की गई है। जप्त पॉपकॉर्न का कुल वजन 514 किलो बताया गया है।

जवानों के द्वारा कागजी कार्रवाई कर आज शुक्रवार को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द किया है। यह कार्रवाई बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस लाल के निर्देश पर मुख्य आरक्षी अलगुमुथु, आरक्षी नवरत्न,एवं मिथिलेश कुमार,शिशु कुमार पासवान आदि शामिल थे।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात