बिहार

स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय,नवाबगंज के बच्चों द्वारा प्रवेशोत्सव नामांकन पत्र 2021 22 को लेकर आज सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य इस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। “आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे”, हर बच्चों की यही पुकार,शिक्षा है हमारा अधिकार। अब न रुकेंगे,अब न झुकेंगे,अनपढ़ बनकर नहीं रहेंगे। सुनो रे भाई,सुनो री बहना,अनपढ़ बनकर कभी न रहना। उपरोक्त स्लोगन लिखी तख्तियां बच्चों ने थाम रखी थी और नारे भी लगा रहे थे। वही विद्यालय की शिक्षिका ललिता कुमारी स्वर्ण लता कुमारी कंचन कुमारी मुमताज प्रवीण प्रीति कुमारी आदि बच्चों के साथ साथ चल रहे थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

error: