बिहार

पटनासिटी मे 2 अप्रैल को मनाया जाएगा श्री बालाजी महोत्सव

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): आगामी 2 अप्रैल को राधेश्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री बाला जी महाराज का 11वाँ वार्षिक महोत्सव धूमधाम के साथ सनातन धर्म सभा मे मनाया जाएगा। कार्यक्रम की रुपरेखा बनकर तैयार हो चुका है। जिसकी जानकरी संयोजक संजय गोलवारा और आलोक गुप्ता ने दी।

Advertisements
Ad 1

संस्थान की संस्थापिका शोभा गुप्ता ने बताया की बालाजी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनेगा। राजस्थान के कारीगरों द्वारा बालाजी की फूलों से श्रृंगार की जाएगी। जिसकी भव्यता देखते ही बनेगा। वहीं व्यवस्थापक चक्रेश अग्रवाल ने बताया कि बंगाल से टेंट बनाने वाले कारीगर को भी बुलाया गया हैं। जबकि राजस्थान, दिल्ली एवं पंजाब से आरहे भजन गायक की भजनों से रसधारा बहेगी। आगे उन्होंने बताया की सुबह 10:00 बजे से सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरित होगा। संध्या 5:00 बजे से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया हैं। यह सभी बातों को संस्थान के पंकज लोयलका ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक गोयनका, बाबूलाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, उज्जवल चौधरी, विपुल जगनानी, रंजीत, अमित, सीमा शर्मा, संगीता पोद्दार आदि सक्रिय रहेंगे।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: