ताजा खबरेंबिहार

गंगा नदी में तैरता शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के खाजेकलां घाट पर गंगा नदी में तैरता शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बही शव का हाथ पैर बंधा हुआ रहने के कारण स्थानीय लोगो ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई है। शव मिलने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने ने शव को गंगा की लहरों से निकाल कर शव को अपने कब्जे में लिया और उसकी पहचान करने की कोशिश की। मृतक कौन है और किस तरह हत्या की गई है। यह अब तक स्पष्ट नही हो सका है।पुलिस हर विंदु पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टमरिपोर्ट के बाद ही सारी बाते सामने आएगी।

Related posts

पटना में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप उद्यमियों को वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई

वारिसलीगंज में बनेगा आधुनिक शुगर कॉम्प्लेक्स, मोतीपुर में फिर बजेगी चीनी मिल की सीटी