ताजा खबरें

महामहिम के पटना साहिब आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, जानिए सब कुछ!

  1. राष्ट्रपति बिहार की धरती पर 45 घंटे 15 मिनट तक रहें
  2. तख्त साहिब में 20 मिनट का प्रोग्राम
  3. महामहिम के स्वागत के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों सोरो पर है, प्रशासन पूरी तरह से सख्त है, सड़क के दोनों ओर वैरिकेडिंग की गयी है, ताकि उनके आगमन में किसी तरह का बाधा ना हो सके.

महामहिम शुक्रवार यानी 22 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर पटना साहिब पहुंचेंगे. हालांकि उनके आगमन की आधिकारिक सूचना 8 बजे सुबह की है. जहां तख्त श्री हरिमंदिरजी में मत्था टेकेंगे. उन्हें आशीर्वाद स्वरूप सरोपा, प्रसाद एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा. महामहिम का तख्त साहिब में 20 मिनट का प्रोग्राम रहेगा. उसके पहले ही तख्त श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारीगण उनके आगमन की तैयारी में जुटे हैं. पदाधिकारियों ने बताया कि उनके स्वागत के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गयी है. टीम में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह हित, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरीय उपाध्याय जगजोत सिंह सोही एवं कनीय उपाध्याय लखविंदर सिंह शामिल हैं. अधिकारियों ने वताया कि महामहिम के आने के एक दिन पूर्व जांच टीम वहां पहुंच जाएगी. जांच टीम की अनुमति के बाद ही मोमेंटो आदि दिया जायेगा. महामहिम की सुरक्षा को देखते हुये तख्त साहिब के सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों का फोटो, नाम और पता के साथ परिचय पत्र बनाया जा रहा है. कोरोना जांच भी करायी जा रही है.

Advertisements
Ad 1

पदाधिकारियों ने बताया कि महामहिम के आगमन के 1 दिन के पूर्व यानि 21 अक्टूवर की 12 : 00 बजे रात के बाद पूरे परिसर को सील कर दिया जायेगा. सिर्फ परिचय पत्र वालों का ही प्रवेश होगा. आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से चौकशिकारपुर नालापर से लेकर तख्त श्री हरमंदिर साहिब तक सड़क के दोनों किनारे वैरिकेडिंग की गयी है।

Related posts

पटना डीएम का बड़ा आदेश, कक्षा 8 तक के स्कूलों की गतिविधियां सुबह 11 बजे तक सीमित

बिहटा में STF और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पटना के चौक-शिकारपुर ओवरब्रिज पर खतरनाक स्टंट, लहरिया कट बाइकिंग का वीडियो वायरल

error: