बिहार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जल्द सेहतमंद करने के लिये राजद नेताओं ने ख़ानक़ाह ए मुजिबिया में नवाये शीश, की गई फ़ातिहाखानी

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद वर्षो से प्रसिद्ध ख़ानक़ाह ए मुजिबिया में सालाना उर्स मुबारक के मौके पर चादरपोशी करने आते रहें हैं लेकिन इस बार बीमारी के इलाज में दिल्ली प्रवास के कारण नही आ सकें हैं। श्री प्रसाद को अल्लाह ताला परवर दिगार जल्द सेहतमंद बनाएं इसके लिए महान सूफ़ी सन्त और ख़ानक़ाह ए मुजिबिया के संस्थापक ताजुल आरफीन पीर मुजीबउल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद के नेतृत्व में फातिहाखानी की रस्म अदायगी की गई । राजद नेताओँ ने साथ ही साथ मुल्क, सुबा बिहार और पटना की खुशहाली और तरक्की के लिए भी दुआ मांगी । एजाज ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब लालू प्रसाद का ख़ानक़ाह ए मुजिबिया से गहरा रिश्ता है । उनके बेहतर सेहत तथा बिहार में मजबूत कियादत में एक बार फ़िर पटना आकर बिहार की खिदमत करे ,इसके लिए भी दुआ मांगी । साथ ही साथ मुल्क में गंगा जमुनी तहजीब को मजबूती मिले इसके लिए सभी लोगों से नफरत के माहौल से निकलकर मोहब्बत के पैगाम को आगे बढ़ाने की अपील की।

Related posts

ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

error: