झारखण्ड

दुष्कर्म के आरोपी को नहीं किया जा सका गिरफ्तार, महिलाओं ने निकाला विरोध मार्च

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): बलियापुर थाना क्षेत्र के पलानी में एक माह पूर्व सौच के लिए गई महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई थी. घटना में एक माह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका. जिसे लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले महिलाओं ने विरोध मार्च निकाल कर बलियापुर थाना का घेराव किया.मार्च बलियापुर प्रखंड कार्यालय से बलियापुर बाजार होते हुए बलियापुर थाना तक निकाला गया. महिलाओं ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग रखी.

Advertisements
Ad 1

जिलाध्यक्ष उपाशी महताइन ने कहा कि घटना 23 सितंबर की है. 1 माह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. अगर आरोपी को 1 सप्ताह के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा. पीड़ित महिला ने कहा कि एक माह बीत गए लेकिन आरोपी इंद्रजीत महतो की गिरफ्तारी नहीं हुई है. महिला ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है.न्यूज़ साभार

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: