बिहार

फुलकाहा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, एसडीपीओ ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

अररिया, रंजीत ठाकुर। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) फारबिसगंज राजकिशोर कुमार ने शुक्रवार को फुलकाहा थाना पहुंचकर लंबित कांडों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाना में दर्ज कई पुराने एवं लंबित मामलों की केस डायरी, अनुसंधान की प्रगति तथा गिरफ्तारी की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। इस मौके पर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, महिला एसआई नीतू कुमारी एवं रंजना कुमारी मौजूद रहीं। वहीं बसमतिया थाना से जुड़े कांडों की भी समीक्षा की गई, जिसमें बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित रहे। एसडीपीओ ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कांडों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने कहा कि थाना में लंबित कांडों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी मामलों का जल्द निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अनुसंधान में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

Related posts

पीजी फीस वृद्धि समेत दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कुलपति आवास का घेराव

भादो वदी अमावस्या महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

error: