ताजा खबरेंनई दिल्लीराष्ट्रीय

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

नई दिल्ली(न्यूज़ क्राइम 24): देश में कोरोना और उसके नए ‘ओमिक्रॉन’ वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना को लेकर केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक शाम 4.30 बजे होगी। इस बैठक में कोरोना की स्थितियों पर पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे।

इससे पहले रविवार 9 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोरोना और उसके नए ओमिक्रॉन वेरिएंट की समीक्षा की थी. इससे पहले प्रधानमंत्री ने रविवार को देश में कोविड-19 महामारी के हालात, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे और आपूर्ति व्यवस्था की चल रही तैयारियों, देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति, ओमिक्रॉन के प्रसार और इसके जन स्वास्थ्य प्रभाव की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।

Related posts

शहीद होने के बाद भी उनकी आत्मा सिक्किम में भारत-चीन बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रही है : बाबा हरभजन सिंह जी

देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

मछुआरों ने हिम्मत की ऐसी मिसाल पेश की, जिससे नन्हे हाथी की जान बचाई गई

error: