बिहार

चार पंचायत के लोगों ने आम सभा बुलाकर नगर परिषद के विरोध में पास किया प्रस्ताव

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): नगर परिषद के विरोध में रविवार को बैरिया कर्णपुरा पंचायत के मानपुर के प्राथमिक विद्यालय बैरिया में आम सभा बुलाई गई. जिसमें चार पंचायत बैरिया कर्णपुरा, सोना गोपालपुर, भेलवाड़ा दरियापुर, कनौजी कछुआरा, के मुखिया, सरपंच, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति के सदस्यों ने आम लोगों की सार्वजनिक बैठक बुलाकर नगर परिषद के खिलाफ प्रस्ताव पास कर दिया. सभा के माध्यम से 19 फरवरी को संपतचक ब्लॉक घेराव का भी प्रस्ताव लाया गया. सभा की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने की. स्थानीय ग्रामीणों किसानों नर कहा कि हमलोगों का 70 प्रतिशत इलाका खेतिहर है. अब ऐसे में खेती करेंगे या टैक्स भरेंगे. पंचायत अभी नगर परिषद बनाए जाने लायक नहीं है. पंचायतीराज ही सही है. सुरेश राय ने कहा कि सरकार के फैसले का हम पुरजोर विरोध करते हैं. फैसले के विरोध में विधानसभा मार्च के साथ हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे. सत्यानंद ने सरकार को चेताते हुए कहा कि पंचायत अभी नगर लायक नहीं है. 19 फरवरी को अपनी ताकत दिखाएंगे, और संपतचक ब्लॉक में ईंट से ईंट बजा देंगे. ये हमलोगों की 5 वीं बैठक है. अब चुप नहीं बैठने वाले. क्योंकि 95 प्रतिशत लोग इलाके में खेतिहर हैं. मौके पर धीरज कुमार चौहान, सुरेश प्रसाद यादव, संदीप यादव, सुधीर पासवान, जितेंद्र यादव, अजय कुमार, चंदन कुमार, उमेश यादव, उपेंद्र नारायण सिंह, तेज नारायण यादव, अजय कुमार, सत्यानंद, संजीव यादव, डोमन मुखिया, अरुण कुमार, रमेश कुमार, हरदेव यादव, रामसिंगार पासवान, अजय कुमार, रासमणि देवी, राजमंती देवी, मानती देवी, कौशला देवी, मालती देवी, पार्वती देवी समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: