बिहार

पोखर में मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बैरगाछी थाना क्षेत्र में एक पोखर से नवजात बच्ची का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर जब पोखर में पड़े शव पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा बैरगाछी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोखर से नवजात के शव को बाहर निकाला। शव बाहर निकालते ही लोगों की आंखें उस समय हैरान रह गईं, जब नवजात के पेट पर अस्पताल द्वारा लगाई गई एक पर्ची मिली।

Advertisements
Ad 1

पर्ची में जन्म संबंधी जानकारी दर्ज थी, जिसमें महिला का नाम, पता तथा लिंग में फीमेल लिखा हुआ बताया जा रहा है। इसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर नवजात को इस हालत में पोखर में किसने फेंका। इधर, बैरगाछी थानाध्यक्ष ने बताया कि नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है तथा पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बरसात से पहले वार्डों में पहुंचे संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष, लोगों की समस्याएं सुनीं

नई दरों पर शुरू हुआ जमीन का निबंधन, बढ़ी स्टाम्प ड्यूटी से महंगी हुई खरीद-बिक्री, महिलाओं को अतिरिक्त छूट

जमीन विवाद में रंगदारी और जानलेवा हमले का आरोप, परसा बाजार थाने में शिकायत

error: