बिहार

बरसात से पहले वार्डों में पहुंचे संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष, लोगों की समस्याएं सुनीं

फुलवारीशरीफ, अजित। नगर परिषद संपतचक के अध्यक्ष अमित कुमार ने बरसात से पूर्व क्षेत्र भ्रमण अभियान के तहत वार्ड संख्या-10 के न्यू दरियापुर तथा वार्ड संख्या-11 के खैराटाली आश्रम रोड का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने जलजमाव, नाला सफाई, सड़क, गली निर्माण, बिजली पोल लगाने सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लोगों से बातचीत की।

Advertisements
Ad 1

भ्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने पेयजल की समस्या की जानकारी दी, जिस पर अध्यक्ष अमित कुमार ने तत्काल संबंधित कर्मियों को निर्देश देकर समस्या के समाधान की पहल कराई. उन्होंने कहा कि नगर परिषद की प्राथमिकता है कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों और बरसात के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अध्यक्ष ने संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक उपायों पर चर्चा की. उन्होंने वार्डवासियों से कहा कि वे अपनी समस्याओं की जानकारी सीधे दें ताकि उनका शीघ्र समाधान कराया जा सके। इस अवसर पर संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय बंटू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समर्थक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: