उत्तरप्रदेश

बीच सड़क पर अधेड़ ने तोड़ा दम, गोद में शव लेकर विलखते रहे परिजन!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): बांसडीह कस्बे के कठबंधवा क्षेत्र में बीच सड़क पर ही एक व्यक्ति की मौत परिजनों की गोद में हो गयी। इससे सड़क पर ही कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से सड़क पर भीड़ लग गयी। काफी देर तक घर जाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध न होने के कारण परिजन मृतक के शव को गोद में लेकर सड़क किनारे ही बैठे रहे.

Advertisements
Ad 1

संवेदनहीनता इतनी रही कि कोई रिक्शा वाला भी मदद करने को तैयार नहीं था. मृतक के भाई के पुत्र पंकज पटेल ने बताया कि ध्रुप नारायण पटेल (52) पुत्र स्व. महादेव पटेल को रविवार से हल्की खांसी एव बुखार था। कस्बे के ही एक क्लिनिक से दवाई लिए थे। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे उनको अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी।उचित इलाज के लिए पुनः उसी क्लिनिक पर उन्हें ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने बताया कि इनका ऑक्सीजन लेवल कम है। तुरन्त ऑक्सीजन की व्यवस्था हो तो जान बच सकती है। वहां से परिजन उचित इलाज के लिये समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बड़ी बाजार के पास बीच सड़क पर ही ध्रुप नारायण ने दम तोड़ दिया। किसी तरह परिजन शव लेकर घर चले गए।

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

error: