बिहार

पोषण पखवाड़ा अभियान को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा अभियान को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बुधवार को समाहरणालय स्थित आत्मन सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार ,सिविल सर्जन ,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया, एमडीएम प्रभारी, डीपीएम जीविका, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 अप्रैल से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 6 वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य जांच वजन, लंबाई की जांच कर पोषण टे्कर पर प्रविष्टि किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि समेकित बाल विकास सेवाएं के तत्वधान में 10 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा संचालित होगा। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस द्वारा बताया गया कि पोषण पकवाड़ा में एनीमिया, कुपोषण से बचाव को लेकर पोषण टे्कर ऐप के माध्यम से बच्चों की लंबाई एवं महिला संगोष्ठी, हेल्थ चेकअप, बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण आदि के बारे में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पोषण पखवाड़ा को एक अभियान के रूप में ले और आपस में समन्वय बनाकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार के तहत प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

Advertisements
Ad 1

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अल्प पोषण, कम वजन के बच्चे का जन्म तथा किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा बच्चों में कुपोषण को दूर करना है। इस पखवाड़े के दौरान लोगों में कुपोषण को एनीमिया से बचाव को लेकर आयोजित होने वाली गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को निर्देशित किया गया कि 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हैंड वॉच का कार्यक्रम तथा सरकारी आंगनवाड़ी केंद्रों पर किचन गार्डन से जोड़ने हेतु प्रखंड वार लक्ष्य निर्धारित के तहत कार्यक्रम आयोजित करेंगें और साथ ही साथ प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं कन्या सुरक्षा योजना के तहत योग्य लाभुकों का आवेदन संग्रह करेंगे। डीपीएम स्वास्थ्य को निर्देशित किया गया कि दिनांक 3 अप्रैल 2022 को महा अभियान चलाकर कोविड-19, वैक्सीनेशन, एचआरपी तथा ए एन सी जांच सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर करना सुनिश्चित करेंगे। तथा आगे भी निर्धारित बुधवार ,बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को भी जारी रखेंगे। डीपीएम जीविका को निर्देशित किया गया कि हेल्थ ग्राम संगठन के माध्यम से 2000 परिवारों को किचन गार्डन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया को निर्देशित किया गया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नल का जल पानी सुलभ कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी संबंधित पदाधिकारियों को एक्शन प्लान तैयार कर प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक आयोजित करने का निर्देश दिए।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: