बिहार

हरियाली तीज पर मां पटनदेवी दरबार में महा रुद्राभिषेक

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पवित्र सावन मास के अवसर पर हरियाली तीज के पावन उपलक्ष्य पर अनादि मूल प्राचीन शक्ति पीठ मां छोटी पटनदेवी जी दरबार में भक्तिमय वातावरण के बीच देवाधिदेव भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक विधिवत संपन्न हुआ। यह आयोजन श्री पटन देवी भक्त मंडल के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस विशेष रुद्राभिषेक का नेतृत्व प्राचार्य अभिषेक बाबा के आचार्यत्व में और बाबा विवेक द्विवेदी के मार्गदर्शन में हुआ। भक्तों ने पारंपरिक विधि से भगवान शिव का कुश के जल, सर्वौषधि जल, फलों के रस और दूध से अभिषेक कर सभी के कल्याण और मंगल की कामना की। पूजन-अनुष्ठान के पश्चात सैकड़ों भक्तों ने महा प्रसाद के रूप में भंडारे का लाभ उठाया।

Advertisements
Ad 1

आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक सचिन लोहनी, मनोज भदानी, मुन्ना कपसीमे, दिवेश नवादिया, मुकेश भदानी और राजेश लोहनी की पारिवारिक मंडली का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा शहर के प्रमुख समाजसेवी साधुशरण भदानी, पारस लोहनी, रवींद्र लोहनी, मुन्ना लोहनी, अधिवक्ता शत्रुघ्न प्रसाद, अनिल कुमार पप्पू, वार्ड पार्षद मुन्ना जायसवाल, अजीत केशरी समेत कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता से आयोजन को सफल बनाया।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: