बिहार

अररिया के कुसियारगाँव जंगल में 2 दिन से गायब एक बालक का मिला शव

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया नगर थाना क्षेत्र के कुसियारगाँव जंगल में 10 वर्षीयबालक तौशिफ की हत्या कर शव फेंक दिया गया। दो दिनों से लापता तौशिफ का शव आज रविवार को कुसियार गाँव के जंगल से बरामद हुआ है। जिसके बाद आक्रोशीत ग्रामीणों ने अररिया-पूर्णिया नेशनल हाईवे NH -27 को दो घण्टे तक जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

Advertisements
Ad 1

घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और भारी आक्रोश के बीच लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया गया। मृतक बालक तौशिफ के परिजनों ने बताया कि उन्होंने कल हीं नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों ने पुलिस से जल्द हत्यारे की गिरफ़्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच में जुट गयी है।

Related posts

गौरीचक में टी वी एस शोरूम पर बदमाशों का धावा : मालिक व कर्मचारियों से मारपीट

चैनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, संपतचक के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई सुविधा

बिहार में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक दर्जे की मांग फिर तेज, अधिवक्ता अनवर आलम ने सरकार से की पहल की अपील

error: