बिहार

भारतीय नागरिक और नेपाल पुलिस में झड़प

अररिया(रंजीत ठाकुर): भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के इस्लामपुर मटियरबा सीमा पर नेपाल पुलिस और नागरिक के बीच सोमवार लगभग 11 बजे जम कर झड़प हुई है. मिली जानकारी अनुसार इस्लामपुर सीमा पर नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय क्षेत्र में आवागमन पर पूरी तरीके से सख्ती बरती गई। इसी बीच भातीय व्यापारी और नागरिक को रोके जाने पर सभी ने मिलकर पुलिस पर पत्थरों से हमला कर दिया।जवाबी करवाई में नेपाल पुलिस को भी अपने बचाव में लाठी चटकानि पड़ी।
नेपाल पुलिस के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण से बचाव के लिए आवागमन को पूरी तरह से बंद कर कड़ा रुख पुलिस द्वारा अपनाया जा रहा था इसी बीच नेपाल सीमा बंद होने के बाद भी तस्करी करने पर परेशान तस्कर पुलिस पर लाठी पथ्थर से हमला कर दिया गया है जिसमें एक पुलिस की घायल होने की सूचना है। कोरोना को ले लगभग एक साल से भी अधिक समय से नेपाल सीमा बंद है नेपाल सरकार द्वारा आवागमन पूरी तरह से बंद करने का आदेश प्रशासन को दिया गया है। इसके बाबजूद भी तस्कर मानने को तैयार नही है।उन्होंने यह भी बताया की हमलावर की पहचान कर लिया गया है बहुत जल्द करवाई होगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

शेखपुरा में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, 8 आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश

error: