बिहार

पटना सिटी में छात्राओं ने वृद्धाश्रम में मनाई फूलों की होली

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) होली पर्व के पूर्व कौमाशिकोह हाजीगंज, पटना सिटी स्थित जीजस एंड मेरी एकादमी की छात्राएं शनिवार को महारानी कॉलोनी, अगमकुआँ स्थित सहारा वृद्धाश्रम पहुँचीं, जहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ स्नेह और उत्साह के साथ होली मिलन समारोह मनाया। वृद्धाश्रम के प्रमुख दीपक सेन और कृष्ण कुमार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली और गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसकी मधुर धुन पर बुजुर्ग भी झूम उठे। बच्चों के साथ होली मनाने की खुशी बुजुर्गों के चेहरों पर साफ झलक रही थी।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में विद्यालय के उपनिदेशक अभिषेक पैट्रिक, प्राचार्या पूजा एन शर्मा, शिक्षिका गीतांजलि वर्मा एवं शिक्षक मुकेश कुमार ओझा उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या पूजा एन शर्मा ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग अपने परिवार से दूर रहकर जीवन यापन करते हैं। उनके आंतरिक दुःख को पूरी तरह समाप्त करना संभव नहीं है, लेकिन उनके साथ कुछ समय बिताकर उन्हें खुशी के पल दिए जा सकते हैं। इसी भावना से प्रेरित होकर विद्यालय परिवार के बच्चे यहां होली मनाने आए हैं। कार्यक्रम के समापन पर बुजुर्गों के बीच मिठाइयों एवं फलों का वितरण भी किया गया।

Related posts

ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत!

फुलवारी शरीफ में नन्हे रोज़ेदारों की मिसाल, नया टोला और हारूननगर में बच्चों ने रखा पहला रोज़ा

बिहार कैंसर कॉन्क्लेव – 2026 का आयोजन आज और कल

error: