बिहार

शेखपुरा डीएम की समीक्षा बैठक : लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, 2131 मामलों में बॉडी वारंट के निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : समाहरणालय के मंथन सभागार में सोमवार को डीएम श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राजस्व, नीलामपत्रवाद, पेंशन, PHED और अतिक्रमण समेत कई विभागों के कामकाज की समीक्षा की गई। डीएम ने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

बड़े बकायेदारों पर होगा एक्शन, 2131 मामलों में बॉडी वारंट

नीलामपत्रवाद की समीक्षा में डीएम ने सख्त रुख अपनाया। बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई और थाना स्तर पर लंबित 2131 मामलों में तुरंत बॉडी वारंट जारी करने का आदेश दिया। राज्य खाद्य निगम पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई में शिथिलता पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगने को कहा।

राजस्व और भू-स्थानांतरण में तेजी लाएं

‘राजस्व महाअभियान’ और ‘सहयोग शिविर’ के आवेदनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी CO को भू-स्थानांतरण के 10 लंबित आवेदनों का तत्काल निष्पादन करने को कहा। अतिक्रमण, जमाबंदी, परिमार्जन, भू-मापी और रसीद कटवाने के काम प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए।

9394 पेंशनभोगियों का जीवन प्रमाणीकरण बाकी

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 9394 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित मिलने पर डीएम ने सहायक निदेशक को शिविर लगाकर काम पूरा कराने को कहा, ताकि बुजुर्गों की पेंशन न रुके।

PHED को चेतावनी : गलत रिपोर्ट दी तो कार्रवाई

कार्यपालक अभियंता, PHED को 10 आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण तेज करने और लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा, गलत या भ्रामक रिपोर्ट देने वाले अफसरों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी।

हाईकोर्ट-सीएम दरबार के मामले भी समय पर निपटें

DM ने सभी CO को मुख्यमंत्री जनता दरबार, CM डैशबोर्ड, आयुक्त/सचिव स्तर और हाईकोर्ट में लंबित MJC समेत सभी मामलों का तय समय में निष्पादन करने को कहा।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, DLAO, DPRO, DTO, SDM, DCLR, वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी व सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और प्रखंडों के CO शामिल हुए।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: