बिहार

“सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम : डीएम शेखर आनंद ने सुनी 15 फरियादियों की समस्या, बोले बार-बार चक्कर नहीं कटवाएंगे

शेखपुरा, उमेश कुमार : डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में आज सोमवार को ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन डीएम श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में हुआ। दूर-दराज से आए 15 फरियादियों ने डीएम के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

जमीन से लेकर धान पेमेंट तक की शिकायतें

आज मिले आवेदनों में जमीन मापी, गलत जमाबंदी, मुआवजा, बंदोबस्ती पर्चे पर कब्जा, खेत जोतने, मुखिया द्वारा गलत मुकदमा, रसीद में खाता-खसरा चढ़ाने, धान का बकाया भुगतान, रास्ता रोकने, मिट्टी भरने से रोकने, ऋण माफी और रजिस्ट्री पर रोक जैसे मामले शामिल थे।

डीएम ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

DM शेखर आनंद ने हर फरियादी को खुद बुलाकर बात सुनी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अफसरों को निष्पक्ष जांच और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के आदेश दिए।

डीएम ने सख्त लहजे में कहा जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो भी आवेदन मिले हैं, उनका निष्पादन तय समयसीमा में हो। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जनता दरबार प्रभारी श्री धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: