बिहार

ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत!

अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा थाना क्षेत्र के मंडल चौक के समीप शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतिका की पहचान भटियाही वार्ड संख्या-27 निवासी स्वर्गीय सहदेव साह की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है.परिजनों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।

घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। सूचना मिलते ही जोगबनी रेलवे थाना पुलिस रेलवे गेट संख्या-71 के पास मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया. हालांकि, मृतिका के पुत्र धीरज कुमार ने रेलवे पुलिस को लिखित आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया. परिजनों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे विभाग से किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं चाहते हैं. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Related posts

राजस्व वसूली में शेखपुरा बिहार में दूसरा, DTO बेबी कुमारी और ESI काजल कुमारी सम्मानित

भूमि विवाद और बड़े बकायेदारों पर अपर समाहर्ता शेखपुरा सख्त, बॉडी वारंट निष्पादन के दिए निर्देश

शेखपुरा डीएम के आदेश पर जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांची गई

error: