बिहार

पंजाब के मुख्य सचिव के ए पी सिन्हा तख्त पटना साहिब नतमस्त हुए

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पंजाब के मुख्य सचिव के ए पी सिन्हा ने तख्त पटना साहिब नतमस्तक होकर गुरु महाराज का आर्शीवाद लिया और पंजाब की खुशहाली, आर्थिक उन्नती, तरक्की, पंजाबवासियों में आपसी भाईचारकर सांझ के लिए अरदास की। इस मौके पर तख्त पटना साहिब जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा मुख्य सचिव के ए पी सिन्हा को सिरोपा भेंट किया। अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने मुख्य सचिव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानिन्त किया। उन्होंने तख्त पटना साहिब के प्रबन्ध की सराहना करते हुए कहा कि हर धार्मिक स्थल पर इसी प्रकार प्रबन्ध होना चाहिए।

सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि पंजाब के मुख्य सचिव के ए पी सिन्हा जो कि 1992 बैच के आई पी एस कैडर हैं और उनके द्वारा पंजाब और पंजाबीयत के लिए जिस प्रकार कार्य किया जा रहा है वह प्रशंसनीए है। उन्होंने बताया कि आज जब मुख्य सचिव तख्त पटना साहिब दर्शनों के लिए पहुंचे तो उन्होंने समुचे पंजाब में अमन शान्ति, तरक्की के लिए अरदास की। उन्हांेने प्रबन्धक कमेटी से अपील की कि पंजाब से आने वाले श्रधालुओं को और बेहतर सुविधाएं दी जाए ताकि जो श्रधालु हजारों मील का सफर तय कर तख्त साहिब दर्शनों के लिए आता है उसे किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं रेल मंत्रालय से और अधिक टेªेन पंजाब से तख्त साहिब के लिए चलाने की मांग करेंगे क्योंकि मौजूदा समय में एक दो ट्रेन ही पंजाब से यहां आती है जिसमें संगतों को बुकिंग के लिए काफी समय इन्तजार करना पड़ता है।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: