बिहार

लछहा नदी से हो रहा बालू का अवैध खनन, जानकारी के बावजूद प्रशासन मौन

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिला के भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 5 के समीप बड़े पैमाने में लछहा नदी से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। लगभग एक सप्ताह भर से हो रहे अवैध खनन में इलाकाई बालू माफिया सक्रिय हैं। हालांकि मीडिया का कैमरा चमकने के साथ ही बालू माफियाओं में खलबली मच गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की शह पर ही खनन का खेल चल रहा है। इस समय बालू माफिया सक्रिय हैं। लछहा नदी घाटों पर ट्रैक्टर और जेसीबी,पोकलेन लगाकर बालू की अवैध निकासी हो रही है। आरोप है कि 1 सप्ताह भर से सक्रिय माफिया पुलिस के इशारे पर बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। घाटों पर होने वाले बालू के अवैध खनन के मामले में पुलिस और माफिया का गठजोड़ है। मिली गुप्त जानकारी अनुसार शखेपुरा गांव के ही बालू माफिया द्वारा बालू का अवैध खनन कर ट्रैक्टरों के जरिए अपने खेतों में बालू को डंप किया जा रहा है।

क्या कहते हैं भरगामा सीओ मनोज कुमार-

Advertisements
Ad 1

फुर्सत नहीं मिल पाती है इस वजह से बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने में असमर्थ हूं। थाना प्रभारी को बोलिए ना गश्ती की गाड़ी जाती है, अगर वो चाहें तो माफियाओं को पकड़ सकते हैं। हमको तो रविवार के दिन भी समय नहीं मिल पाता है रविवार को भी जिला बुला लिया जाता है।

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: