बिहार

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए बिपिन रावत को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दिया

1639154974079

अररिया(रंजीत ठाकुर): सीडीएस बिपिन रावत हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त करने वाले सेना के सबसे बड़े अधिकारी थे। हर तरफ इस हादसे से लोग हतप्रभ है और यह भारत के लिए एक अपूरणीय क्षति है यह देश हमेशा सीडीएस बिपिन रावत को याद करता रहेगा और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेता रहेगा। आज एक साधारण भारतीय के ह्रदय में भी प्रेम आदर और सम्मान का भाव है यह भाव हर सच्चे देशभक्त के मन में सदैव बना रहेगा देश के हर कोने में अपने सेनानायक को श्रद्धांजलि देने की चाहत यह बयां करता है कि कितना बड़ा देश का क्षति हुआ है इधर भरगामा बाजार में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा देश के प्रथम सी डी एस बिपिन रावत सहित कुल 13 जवानों के आकस्मिक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दिया। मौके पर बजरंग दल इकाई भरगामा के अध्यक्ष राकेश रंजन परिहार एवं विशाल आर्यन,सहसंयोजक राजा यदुवंशी,मीडिया प्रभारी मुरली भगत,सोनू सिंघानिया, सौरभ साहू,माधव भगत,मनीष कुमार,ओमप्रकाश झा,कन्हैया झा,विपिन पासवान निखिल मेहता,सन्नी वर्मा,बंटी झा,सुमन कुमार,अमन भगत,अनीष मेहता,ज्योतिष सिंह,विकास ठाकुर,गौरव झा,सुरज सरदार आदि उपस्थित थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!