उत्तरप्रदेश

राम मंदिर के लिए मिला पहला चंदा

बांसडीह(संजय कुमार तिवारी): श्रीराम मंदिर निर्माण न्यास को बलिया जनपद में शुक्रवार को पहला चन्दा मिला है। बांसडीह विधानसभा की भाजपा नेत्री केतकी सिहं ने बांसडीह डाकबंगले के सामने निधी संग्रह कार्यालय पर एक लाख इक्कीस हजार रूपये का चेक आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाहक विनय सिंह को सौंपा। इस दौरान केतकी सिंह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण के लिए हम सभी के धामिंक आस्था विश्वास का प्रतीक है। मंदिर निर्माण के लिए देश के हम सभी लोगो को लम्बे समय से इंतजार था जो अब पूरा हो रहा है। केतकी सिंह से सभी से मंदिर निर्माण मे सहयोग देने की अपील की.

Advertisements
Ad 1

उधर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए बांसडीह नगर के ड़ॉ0 विनोद सिंह ने इक्कीस हजार, दीपू पाण्डेय ने 11 हजार, भाजपा के मंडल महामंत्री शशिकांत सिंह ने पांच हजार एक सौ रूपया का चेक दिया। इस अवसर पर, बांसडीह खण्ड कार्यवाहक सौरव सिंह, नीरज सिंह , अभिनंदन सिंह,ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह ,दुर्गेश मिश्रा, चन्द्रबिल वर्मा, विक्की गुप्ता ,प्रेम चंद वर्मा, भिखारी यादव, दिलीप गुप्ता, धन जी मिश्रा, श्रीनाथ राम ,अरून सिह, राजू गुप्ता, जगत नारायण सिंह आदि थे।।

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

error: