क्राइमबिहार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हर तरफ से बदलाव की बयार दिख रही है ; रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हर तरफ से बदलाव की बयार दिख रही है और महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित है। क्योंकि पिछले 40 वर्षों से एक ही परिवार और पार्टी के द्वारा बांकीपुर का प्रतिनिधित्व किए जाने के बावजूद विकास के कोई कार्य नहीं हुए हैं ,आज भी बांकीपुर विकास से कोसों दूर है।

राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी लालू प्रसाद जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों के साथ सामाजिक समीकरणों को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही ये आधी आबादी का प्रतिनिधित्व को मजबूती प्रदान करने के दृष्टिगत महागठबंधन ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है,जो हर वर्गों के बीच स्वीकार्यता प्राप्त कर रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक परिवार , पार्टी और एक समाज के माध्यम से भाजपा ने जो राजनीति की है, उसके कारण सभी वर्गों के लोगों में इस बात की बेचैनी है कि भाजपा के पास ना कोई विजन है और ना कोई मिशन। और जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का क्षेत्र होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से उम्मीदवारी चुनने में हड़बड़ी दिखाई उससे संगठन और उम्मीदवार चुनने के प्रति भाजपा की गंभीरता स्पष्ट रूप से सामने आ गई।

Advertisements
Ad 1

भाजपा बांकीपुर के चुनाव में जिस उम्मीदवार का चयन किया है उसके पास ना कोई सोच है ना विचार है और स्पष्ट रूप से भाजपा का सिर्फ प्रचार है यह दिख रहा है। और जो दूसरे उम्मीदवार हैं उनके प्रति लोगों का स्पष्ट विचार और सोच है कि यह पीआर एजेंसी चलाने वाले और रणनीतिकार बताने वाले समाज और बांकीपुर के के लिए कोई सोच नहीं रखते हैं। इस उपचुनाव के बहाने वह सिर्फ अपनी पीआर एजेंसी और पर्सनालिटी को डेवलप करना चाहते हैं उनके पास ना कोई राजनीतिक सच है और ना ही बांकीपुर के प्रति कोई जमीनी समझ रखते हैं। सारे बातों के बाद बकीपुर की जनता यह मन बना चुकी है की रेखा गुप्ता ही स्थानीय और बकीपुर के सर्वांगीण विकास को लेकर एक रोड मैप के साथ सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर जो राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी जी का विचार है उसके साथ इस क्षेत्र की जनता खड़ी है।

Related posts

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

जलकुंभी शिल्प विकास परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उद्योग विभाग एवं NEDFi के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

error: