बिहार

नशे में धुत मुखिया पुत्र सह शिक्षक ने तीन नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

जमुई,  मो. अंजुम आलम : जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शराब के नशे में धुत मटिया पंचायत के मुखिया महेश दास के पुत्र विजय दास के द्वारा घर में घुसकर तीन नाबालिक बहनों के साथ छेड़खानी करने और दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस द्वारा नाबालिग को गुरुवार की शाम 5:00 बजे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां से पुलिस नाबालिग को न्यायालय के समक्ष बयान के लिए ले गई है। बताया जाता है कि मटिया पंचायत के मुखिया महेश दास के पुत्र विजय दास आदर्श मध्य विद्यालय मटिया में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के पिता ने बताया कि विजय दास हमेशा शराब के नशे में रहता है। 

जब वह मजदूरी करने गए थे और उनकी पत्नी भी घर में नहीं थी तो अचानक विजय दास शराब के नशे में धुत होकर घर में घुस गया। इस दौरान वह तीनों बहनों के साथ छेड़खानी करने लगा। किसी तरह उंसके चंगुल से दो बहनें छूटकर घर से बाहर भाग गई जबकि एक बहन को विजय दास से पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। हल्ला करने के बाद किसी तरह तीसरी बहन भी चौकी से नीचे गिर गई। उसके बाद वह भी घर से बाहर भाग पाई। उन्होंने बताया कि जब काम कर वापस अपने घर लौटे तो पुत्री के द्वारा घटना की सारी वारदात को बताया गया। उसके बादआरोपित विजय दास के घर कहने के लिए गए थे तो उल्टा गाली- गलौज कर और धमकी देकर भगा दिया गया। तब थाना पहुंचे और इसकी शिकायत की। घटना के बाद आरोपित विजय दास फरार हो गया।

Advertisements
Ad 1

तीन बहनों के साथ छेड़खानी मामले में एफआईआर दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पीड़िता का कोर्ट के समक्ष बयान कराया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है। किसी भी हाल में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: