बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने फरार तीन वारंटी को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने विभिन्न कण्डों के वांछित तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसमें नवाबगंज वार्ड संख्या- 09 निवासी कुंदन कुमार साह, अमरोरी वार्ड संख्या- 13 निवासी सुनील कुमार यादव को पूर्व कांड में निर्गत वारंट के विरुद्ध गिरफ्तार किया गया है।

फुलकाहा थाना अध्यक्ष विकाश कुमार मौर्य ने बताया कि नवाबगंज वार्ड संख्या-09 निवासी विवेक कुमार पासवान को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी