बिहार

नरपतगंज में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के नरपतगंज बाजार में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दर्जनों दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से खाली करवाया। ज्ञातव्य हो कि नरपतगंज बाजार में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा 17 दिसंबर तक दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था। कुछ दुकानदारों के द्वारा अपने से खाली कर दिया गया लेकिन कुछ दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण खाली नहीं कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरपतगंज बाजार में सैकड़ों दुकाने सरकारी जमीन में बनी हुई है। जिससे नगर पंचायत में जाम की समस्या बनी रहती है कुछ दुकानदारों के द्वारा बड़ा-बड़ा दुकान और गोदाम बना दिया गया है जिससे जाम की समस्या बनी रहती है सड़क बनाने में भी काफी परेशानी होती है जिसके कारण नगर पंचायत प्रशासन यह पहल की है।

प्रशासन द्वारा दुकानों को अल्टीमेटम देने के बावजूद भी जो दुकान नहीं हटाने के कारण गुरुवार को प्रशासन व बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलडोजर के साथ पहूंचकर नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय से लेकर पुरानी बाजार से लेकर पूरे मुख्य बाजार होते हुए दुर्गा मंदिर तक दुकानों के आगे से अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन की कार्रवाई देखते हुए अधिकतर दुकानदार स्वतः अपने-अपने दुकानों के अतिक्रमण हटाते दिखे पहले दिन करीब दो सौ से ज्यादा दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन का बुलडोजर जब पहुंचा तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग अपने दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने को लेकर मोहलत मांगते देखे गए। लेकिन अधिकतर दुकानों के आगे अतिक्रमण को हटाया गया। हालांकि कई ऐसे दुकान अभी भी अतिक्रमण में है। इस कार्रवाई में नगर पंचायत प्रशासन के अलावे थाना पुलिस की टीम भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: