बिहार

जदयू गायघाट सेक्टर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) जदयू गायघाट सेक्टर के वार्ड 65 घग्घा गली पटना सिटी में सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर के अध्यक्षता में प्रथमिक सदस्यता अभियान का शुरुआत किया गया। जदयू पार्टी ने सत्र 2025 – 2028 बर्ष के लिए 1 करोड़ प्राथमिक सदस्यता बनाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि आर्टी को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए जदयू गायघाट सेक्टर के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 52,53,54,58,59,64 और 65 में घर घर जाकर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लोगों को बताते हुए महिला, पुरुष युवा को पार्टी में जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में जदयू पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल, गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर, पूर्व पार्षद प्रमोद गुप्ता, अजय यादव, अंजनी पटेल, धर्मेंद्र पटेल, कुमारी सुप्रिया, पूजा पटेल, अमरेंद्र कुमार, सुषमा देवी, सबा करीम, आफताब गुड्डू, शमीम अहमद, प्रमोद मेहता, गुड्डू पाठक, मो रफी, रंजन सिंह, जाकिर बख्श के साथ साथ सैकड़ों लोगों ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: